दिल्ली (एकता): केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव हमेशा सोशल मीडिया पर कोई न कोई पोस्ट शेयर करते रहते हैं। वह अकसर ट्रेन में सफर करके आम लोगों से फीडबैक भी लेते रहते हैं। इसी बीच रविवार को यानि आज उन्होंने अचानक नई दिल्ली-अजमेर शताब्दी एक्सप्रेस का दौरा किया। रेलवे मिनिस्टर को एक्सप्रेस में देखकर यात्री हैरान रह गए। हालांकि इस दौरान उन्होंने कई यात्रियों से मुलाकात भी की।

मीडिया सूत्रों के अनुसार वो ऐसे ही ट्रेन की कई बोगियों में निरीक्षण करते रहे। उनके साथ कई अधिकारी भी मौजूद रहे। अक्सर हम देखते हैं कि ट्रेनों में गंदगी को लेकर लोग शिकायत करते हैं। खासतौर पर लोग वीडियो बनाकर पोस्ट करते हैं, रेलवे इस पर तुरंत कार्रवाई करता है।

इसी बीच आज अचानक नई दिल्ली से अजमेर जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस का निरीक्षण किया। मीडिया से बातचीत करते हुए रेल मंत्री ने कहा, ‘यात्रियों ने रेलवे को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। ट्रेनें पहले से ज्यादा साफ हैं।
