Delhi Airport पर मचा हड़कंप, एयरोफ्लोट फ्लाइट में मिली बम की धमकी

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया जब एयरोफ्लोट फ्लाइट में बम होने की धमकी मिली। मीडिया सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस ने एक ईमेल मिलने के बाद जांच शुरू की जिसमें कहा गया था कि एयरोफ्लोट फ्लाइट में बम था। विमान की लैंडिंग से पहले ही एंबुलेंस, कमांडो, डॉग एंड बम स्कॉयड और दिल्ली पुलिस ने एहतियातन सुरक्षा घेरा तैयार कर लिया।

फ्लाइट में बैठी सवारियों को नीचे उतार कर तलाशी की गई। इसके बाद विमान में कई घंटे सर्च ऑपरेशन चलाया गया। हालांकि अभी तक सुरक्षा ऐजेंसियों को विमान से बम या उस जैसी संदिग्ध चीज बरामद नहीं हुई। कहा गया था कि एयरोफ्लोट फ्लाइट SU232 पर एक कोक कैन में एक बम था जो मध्य-उड़ान में विस्फोट करेगा। पुलिस ने कहा कि इनपुट के आधार पर पुलिस ने इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (आईजीआई) एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *