दिल्ली (एकता): बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा रवीना टंडन खूबसूरत और टैलेंटेड हैं। उनकी खूबसूरती के लोग आज भी दीवाने हैं। रवीना टंडन अक्सर अपने सोशल मीडिया पर कई वीडियो और तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। लेकिन इस बार उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तहलका मचा रहा है। जिसके बाद फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। बता दें कि रवीना ने अपने फेमस गाने ‘टिप टिप बरसा पानी’ पर विदेशी डांस ग्रुप के साथ डांस किया।

मीडिया सूत्रों के अनुसार ‘टिप टिप बरसा पानी’ के लिए नॉर्वेजियन हिप-हॉप ग्रुप क्विक स्टाइल के साथ उन्होंने कोलैब किया। फिलहाल क्विक स्टाइल इंडिया आया हुआ है, जहां वह डांस ग्रुप देश के कई शहरों की खोज कर रहा है। इस नए इंस्टाग्राम रील में नॉर्वेजियन हिप-हॉप ग्रुप ने रवीना टंडन के साथ मिलकर उनके सबसे फेमस गानों में से एक ‘टिप टिप बरसा पानी’ पर डांस किया। अब हिप-हॉप ग्रुप भी उनकी अदाओं का दीवाना हो गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि डांस ग्रुप गाने की बीट्स पर डांस करना शुरू कर देते हैं, रवीना बाद में डांस करती आगे आती है। वह ब्लैक टॉप और ब्लू जींस में नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
‘टिप टिप बरसा पानी’ गाना 1994 की फिल्म ‘मोहरा’ का है
बता दें कि ‘टिप टिप बरसा पानी’ गाना 1994 की फिल्म ‘मोहरा’ का है। जिसमें अक्षय कुमार लीड रोल में थे। फराह खान, जिन्होंने रीमिक्स को कोरियोग्राफ किया था। वहीं गाने का एक और वर्जन जिसमें अक्षय और कटरीना कैफ हैं, को 2021 की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में दिखाया गया है।