दिल्ली (एकता): दिल्ली-एनसीआर में मौसम सुहावना होने से लोगों ने राहत की सासं ली। बता दें कि तेज बारिश और हवाओं के कारण मौसम ठंडा हो गया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार अगले दो दिन तक बारिश के आसार जताए गए हैं। कई स्थानों पर तापमान 30 डिग्री से कम पहुंच जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार 21 मार्च से मौसम साफ होने लगेगा। फिर से गर्मी का एहसास लोगों को होने लगेगा।
शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर सहित पंजाब के कई स्थानों पर बारिश हुई। अधिकतर भागों में हल्की बारिश के साथ आंधी व ओलावृष्टि के आसार जताए गए हैं। यूपी में बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है। मौसम विभाग आगे भी बारिश और तेज हवा चलने की आशंका जता रहा है। दूसरी ओर किसानों के लिए अगला एक सप्ताह भी संकट भरा रहने वाला है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के बीच बना रह सकता है।