मनीष सिसोदिया की फिर बढ़ी मुश्किलें: अब बंगले से हटा नाम, BJP बोली- जल्दबाजी क्यों कर रहे केजरीवाल

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली की शराब नीति घोटाले में गिरफ्तार मनीष सिसोदिया की मुश्किलें फिर बढ़ गई हैं। पहले सिसोदिया को पूर्व डिप्टी सीएम के पद से हटाया गया अब उनका बंगला भी दिल्ली की नई शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना को आवंटित किया। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस मुद्दे पर बीजेपी ने केजरीवाल सरकार को आड़े हाथों लिया है।

बीजेपी नेता तजिंदर पाल बग्गा ने ट्वीट कर कहा कि केजरीवाल के आदेश के बाद मनीष सिसोदिया के बंगले से उनकी नेम प्लेट हटा दी गई। 15 दिन में बंगला खाली करने के आदेश दिए गए हैं। 26 फरवरी से जेल में बंद सिसोदिया से केजरीवाल ने महज 15 दिनों में हड़कंप मचा दिया है।  अब मनीष सिसोदिया की मां, पत्नी और बच्चे कहां जाएंगे। बीजेपी ने कहा कि आखिर केजरीवाल सरकार को इतनी जल्दी क्यों हैं। गौरतलब है कि गिरफ्तारी के बाद मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था। दोनों मंत्रियों के इस्तीफे के बाद दिल्ली कैबिनेट में सौरभ भारद्वाज और आतिशी मार्लेना को शामिल किया।

बताया जाता है कि सिसोदिया मथुरा रोड पर एबी-17 बंगले में रहते थे, इस बंगले में पहले पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित रहा करती थीं। आप की सरकार बनने के बाद साल 2015 में यह बंगला सिसोदिया को आवंटित किया गया था। यह नियमित परंपरा रही है। सिसोदिया इस्तीफा दे चुके हैं, इसलिए यह बंगला नई शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना को दिया जाता है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली की एक अदालत ने मनीष सिसोदिया की प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत की अवधि पांच दिन के लिए और बढ़ा दी है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *