भारतीय युवा कांग्रेस और दिल्ली महिला कांग्रेस ने जेपी नड्डा के घर के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

admin

दिल्ली (एकता): भारतीय युवा कांग्रेस ने राहुल गांधी और पार्टी के खिलाफ अपने बयानों के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। बाद में प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया। मीडिया सूत्रों के अनुसार संसद में चल रहे नाटकीय घटनाक्रम के बीच भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और लोकसभा सदस्य राहुल गांधी पर अपमानजनक और अभद्र टिप्पणी की गई।

टिप्पणी के विरुद्ध दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष अमृता धवन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जेपी नड्डा के निवास पर प्रदर्शन किया। दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नड्डा जी अपनी जुबान पर संतुलन बनाएं और राहुल गांधी पर निजी कटाक्ष करके जेपीसी के मुद्दे से देश को ना भटकाएं। उन्होंने कहा कि LIC, SBI व निजी निवेशकों की मेहनत की कमाई की लूट पर पर्दा ना डाले। अडानी और प्रधानमंत्री की दोस्ती से देश को न्याय नहीं मिलेगा।

 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *