IGI एयरपोर्ट पर विदेशी महिला से पकड़ी गई एम्फेटामाइन ड्रग्स, कीमत जान रह जाएंगे हैरान

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उस समय सनसनी फैल गई जब एक विदेशी महिला से ड्रग्स की खेप बरामद की गई। बता दें कि महिला से पकड़ी गई दवाओं की कीमत 4.78 करोड़ है। मीडिया सूत्रों के अनुसार यह खुलासा सीआईएसएफ के जवानों ने किया। बताया जाता है कि विदेश जा रही एक महिला के बैग से जवानों ने एम्फेटामाइन ड्रग्स बरामद किया।

आरोपी महिला ने ड्रग्स को तीन लेडीज पर्स व चूड़ी रखने में इस्तेमाल होने वाले सात अलग अलग बाक्स में छिपाया हुआ था। वहीं महिला को पूछताछ कर हिरासत में ले लिया है। आरोपी महिला का नाम सईदा अबीदा है। वह कतर एयरवेज के विमान से दोहा जाने के लिए दिल्ली हवाई अड्डा पर आई थी। चेकिंग के दौरान उसके बैग को एक्सरे जांच मशीन से कुछ संदिग्ध चीज होने पर जवानों को शक हुआ था।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *