दिल्ली (एकता): बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की कजिन अलाना पांडे की शादी सुर्खियों में बनी हुई है। इस शादी में घरवालों के साथ-साथ बॉलीवुड के शाहरुख खान और गौरी खान सहित कई नामी सितारे शामिल हुए। बता दें कि कजिन अलाना की शाही शादी में अहान पांडे के साथ उनके डांस पार्टनर एक्टर करण मेहता ने चार चांद लगा दिए। अहान ने शादी में शाहरुख खान के एक गाने ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’ के हिट गाने पर जमकर डांस किया।

डांस को देखकर पास खड़े किंग खान और गौरी उनकी परफॉर्मेंस को देखते हुए मुस्कुराते रहे। उनका ये डांस देखकर वहां पर मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। इस डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है। अहान के साथ उनके डांस पार्टनर एक्टर करण मेहता दोनों ब्लैक पैंट, व्हाइट शर्ट और बो टाई पहनने डांस कर रहे हैं। शाहरुख ब्लैक टक्सीडो में हमेशा की तरह हैंडसम दिख रहे हैं जबकि उनकी पत्नी गौरी ने ग्रीन ड्रेस पहनी हुई हैं।
View this post on Instagram
इसके अलावा, समारोह से वायरल हो रहे एक और वीडियो में अलाना की चचेरी बहन और बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे ने भी डांस किया। अनन्या ने ‘सात समुंदर पार’ पर परफॉर्म दी। जिसमें उसके साथ भाई अहान और उसके पिता चंकी पांडे भी थे। तीनों ने स्टेज पर जमकर धमाल मचाया। अनन्या के फैंस ने उनके इस वीडियो को काफी पसंद भी किया। काफी लोगों ने उनके वीडियो पर कमेंट भी किए।

अमेरिका में रहती हैं अलाना
बता दें कि अलाना, चंकी पांडे के भाई चिक्की पांडे की बेटी हैं। अलाना ने मंगेतर आइवर मैक्रे के साथ गुरुवार को शादी की। दोनों कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। नवंबर 2021 में उनकी सगाई की। अलाना और आइवर अमेरिका के लॉस एंजेलिस में रहते हैं। इसके अलावा वह एक मॉडल हैं।
