दिल्ली (एकता): दिल्ली के शहादरा में एक दरिंदगी की हद पार करने वाली क्रूरता सामने आई है। जहां दो मांस विक्रेताओं के साथ तीन पुलिसकर्मियों सहित सात लोगों द्वारा कथित मारपीट करने और उनपर पेशाब करने का मामला सामने आया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस मामले में दिल्ली पुलिस ने 3 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है। साथ ही अन्य लोगों पर भी केस दर्ज किया गया। जानकारी के मुताबिक घटना की शुरुआत 7 मार्च को आनंद विहार इलाके में उस समय हुई जब दोनों मांस विक्रेता कार से जा रहे थे और उन्होंने स्कूटर को टक्कर मार दी।
बताया जा रहा है कि आरोपी कथित ‘गौरक्षक’ था, जिसने पीड़ितों के मुंह पर पेशाब किया और उन्हें मारने की धमकी भी दी। इसके बाद दोनों पीड़ित पुलिस के पास गए। लेकिन उनकी रिर्पोट कई दिनों पर दर्ज की गई। जिन लोगों के खिलाफ उन्होंने रिर्पोट दर्ज करवाई उनमें एक सहायक उपनिरीक्षक सहित तीन पुलिसकर्मी शामिल हैं। आरोप है कि स्कूटर चालक से झगड़े के बाद पीसीआर और एक पुलिसकर्मी ने 2500 रुपए लेकर स्कूटर चालक को दिए। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने 15 हजार रुपए मांगे और जब पैसे नहीं मिले तो उसने पीड़ितों को थाने ले जाने की बात बोली। इतना ही नहीं पुलिसकर्मियों ने चार और लोगों को बुलाया और पीड़ितों की पिटाई की।