रामनवमी से पहले रेलवे का तोहफा: 7 अप्रैल से शुरू होगी ‘रामायण यात्रा’ ट्रेन, जानें क्या होंगी सुविधाएं

admin

दिल्ली (एकता): रामनवमी से पहले रेलवे विभाग ने यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया है। नवरात्रि शुरू होने वाली है, जिसके चलते अगर आप ‘रामायण यात्रा’ का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो देर मत कीजिए। रेलवे 7 अप्रैल से नई दिल्ली से ‘रामायण यात्रा’ ट्रेन शुरू करने जा रहा है। भारतीय रेल ने भक्तों को खास तोहफा दिया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस यात्रा में भगवान राम के जीवन से जुड़े कई प्रमुख स्थानों को शामिल किया गया है। ट्रेन में यात्रा करने वाले पर्यटकों को अयोध्या में रोका जाएगा। फिर वहां पर जितने भी मंदिर हैं उनके बारे में भक्तों को बताया जाएगा। बता दें कि ये ट्रेन 18 दिनों के दौरे पर होगी। जिसमें भक्त काफी लुत्फ उठा सकते हैं।

ट्रेन में 156 सैलानी कर सकते हैं सफर

भारतीय रेलवे ने भारत गौरव पर्यटक ट्रेनें चलाने की पहल की है। ट्रेन में करीब 156 सैलानी सफर कर सकते हैं। ट्रेन के हर कोच में सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे। साथ ही कई सुरक्षा गार्ड भी मौजूद होंगे। टूरिस्ट इसमें दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, इटावा, कानपुर और लखनऊ रेलवे स्टेशन से भी बैठ सकते हैं। अगर किसी को उतरना हैं तो वह भी जा सकता है। खास बात यह है कि इस ट्रेन का पहला पड़ाव अयोध्या होगा। इसके बाद नंदीग्राम में भरत मंदिर, बिहार में सीतामढ़ी, जहां पर्यटक सीता की जन्मभूमि और नेपाल के जनकपुर में राम जानकी मंदिर जाएगी। रामायण यात्रा की लागत 2AC पैकेज के लिए प्रति व्यक्ति का किराया 1,14,065 रुपए और 1 AC क्लास केबिन के लिए 1,46,545 रुपए और 1 AC कोच के लिए 1,68,950 रुपए होगा। इसमें यात्रा बीमा भी शामिल है। बता दें कि यह यात्रा भारतीय रेलवे ने पहली बार शुरू की है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *