Delhi Liquor Case: कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की 5 दिन की रिमांड और बढ़ाई, पढ़ें पूरी खबर

admin
दिल्ली (एकता): दिल्ली शराब घोटाले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की रिमांड 5 दिन और बढ़ा दी है। बता दें कि अब सिसोदिया 22 मार्च तक जेल में ही रहेंगे। मीडिया सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय ने कोर्ट में मनीष सिसोदिया को पेश किया था।
सिसोदिया का आज रिमांड खत्म हो रहा था। इससे पहले ईडी ने अदालत में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि अगर सिसोदिया की रिमांड नहीं मिली तो अब तक जो भी जांच हुई है सब बेकार हो जाएगी। वहीं, सिसोदिया के वकील ने पक्ष रखा कि पूछताछ के नाम पर एजेंसी उन्हें सिर्फ इधर-उधर बैठाती है। सात दिनों में सिर्फ 11 घंटे ही पूछताछ हुई है। कोर्ट ने दोनों ओर की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रखा। दूसरी ओर सिसोदिया ने कहा कि उनसे पूछताछ नहीं की जा रही। उन्हें रातभर ऐसे ही बैठाया जाता है कोई पूछताछ नहीं करते।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *