दिल्ली (एकता): सियासी तूफान के बीच आज से दिल्ली विधानसभा बजट सत्र शुरू हो रहा है। बता दें कि अरविंद केजरीवाल सरकार का ये पहला ऐसा बजट होगा जिसे मनीष सिसोदिया पेश नहीं करेंगे। आज के बजट सत्र में बीजेपी केजरीवाल सरकार को घेरने की तैयारी में है। वह आज भ्रष्टाचार के कई मुद्दों पर चर्चा करेगी।
बता दें कि सुबह 11 बजे बजट सत्र की शुरूआत होगी। बजट सत्र के पहले दिन दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना का अभिभाषण होगा। मंगलवार 21 मार्च को बजट पेश किया जाएगा। मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी और फिर इस्तीफे के बाद कैलाश गहलोत को वित्त मंत्री बनाया गया है। ऐसे में इस साल का बजट कैलाश गहलोत पेश करेंगे।