दिल्ली (एकता): दिल्ली के सिरसपुर औद्योगिक इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक गद्दा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से पूरी इमारत जमींदोज हो गई। मीडिया सूत्रों के अनुसार यह घटना शुक्रवार सुबह हुई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बता दें कि घटनास्थल पर दमकल की 20 गाड़ियां मौके पर आग बुझाने में लगी हुई हैं। दमकल विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार आग की चिंगारियों के दौरान दो-तीन धमाके भी हुए। आग से इमारत का 80 फीसदी हिस्सा जलकर राख हो गया। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी का जानी नुकसान नहीं हुआ।
