बहन अलाना की शादी में अनन्या पांडे ने लगाए ‘सात समंदर पार’ गाने पर ठुमके, वायरल हो रहा डांस का वीडियो

admin

दिल्ली (एकता): बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे ने कजिन बहन अलाना पांडे की शादी में अपने भाई अहान पांडे और पापा चंकी पांडे के साथ जमकर डांस किया। बता दें कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार 16 मार्च को मुंबई में अनन्या पांडे की कजिन बहन अलाना पांडे अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड इवोर मैकक्रे के साथ शादी के बंधन में बंधी। उनकी हल्दी, मेहंदी और ब्राइडल शॉवर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। अब अलाना की वेडिंग सेरेमनी से अनन्या पांडे का एक वीडियो सामने आया। जिसमें वह पहले अपने भाई के साथ सात समंदर पार’ गाने पर फुल एनर्जी में डांस करती हुई दिखाई दीं। फिर उसने अपने पापा चंकी पांडे के साथ डांस किया। इस दौरान तीनों ने मिलकर स्टेज पर धमाल मचाया। सब लोग देखकर हैरान हो गए।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Voompla (@voompla)

 दूसरी ओर बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे के फैंस भी इस वीडियो पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि “एक नंबर गर्ल सुपर। आपके डैड हीरो हैं।” तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि “बहुत प्यार जोड़ी पिता और बेटी की।” इस वीडियो में अनन्या ने ब्लू साड़ी पहनी हुई हैं। वीडियो को देख यूजर ने लिखा, अनन्या ने कमाल कर दिया। बता दें कि अनन्या पांडे आखिरी बार विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म ‘लाइगर’ में नजर आई थीं। अब जल्द ही अनन्या पांडे आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ में नजर आएंगी। यह फिल्म 7 जुलाई को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। गौरतलब है कि लक्मे फैशन वीक में अनन्या पांडे मनीष मल्होत्रा के ‘ लैक्मे अनएपोलोजेटिकली एमई एक्स डिफ्यूज’ कलेक्शन में शो स्टॉपर के रूप में नजर आई थी। उनके साथ एक्टर आदित्य रॉय कपूर भी दिखाई दिए।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *