स्वाति मालीवाल ने DGCA को फ्लाइट में महिलाओं के साथ बदसलूकी रोकने पर जानिए क्या कहा

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने फ्लाइट में महिलाओं के साथ हो रही बदसलूकी रोकने पर डीजीसीए को कई सुझाव दिए। पिछले कुछ महीनों में उड़ानों में यात्रियों द्वारा दुर्व्यवहार की घटनाएं देखी जा सकती है। मीडिया सूत्रों के अनुसार हाल ही में दो उड़ानों में यात्रियों द्वारा उत्पीड़न और दुर्व्यवहार के मामलों की सूचना दी है। मालीवाल ने डीजीसीए को खत लिखते हुए कहा कि फ्लाइट में महिलाओं के साथ पहले पेशाब करने जैसी घटना हुई।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘नशे की हालत में फ्लाइट में यात्रियों द्वारा महिला सहयात्री पर Urinate करने और ऐसी कई और घटनाओं की रोकथाम के लिए दिल्ली महिला आयोग ने DGCA को अहम सुझाव भेजे हैं। हालांकि दिल्ली महिला आयोग ने इस पर अलग एक्शन प्लान बनाए हैं। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि अगर कोई यात्री नशे में हो उसे फ्लाइट पर चढ़ने से रोका जाए। उड़ान के दौरान शराब के सेवन की सीमा निर्धारित की जाए। सभी फ्लाइटों में सीसीटीवी लगाए और अलार्म की सुविधा का भी प्रबंध किया जाए।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *