दिल्ली (एकता): टीवी इंडस्ट्री को एक के बाद एक झटका लगता जा रहा है। पहले एक्टर सतीश कौशिक का निधन हुआ। अब हाल ही में देश के पॉपुलर टीवी सीरीज CID के मेकर प्रोड्यूसर प्रदीप उप्पूर भी दुनिया को अलविदा कह गए। बता दें कि इस खबर से काफी लोग हैरान हो गए हैं। जिससे कई लोगों को तो सदमा पहुंचा है। CID भारत की सबसे लंबी चलने वाली टेलीविजन शो में से एक था। मीडिया सूत्रों के अनुसार सीआईडी शो के प्रोड्यूसर प्रदीप उप्पूर कथित तौर पर कैंसर से अपनी लड़ाई लड़ रहे थे। अचानक सिंगापुर में उनका निधन हो गया। निर्माता कैंसर से बीमार थे और सिंगापुर में थे। उनके निधन के बाद कई मशहूर हस्तियों और सीआईडी के कलाकारों ने शोक व्यक्त किया।

दोस्त की मौत पर ACP प्रद्युम्न के छलके आंसू
बता दें कि सीआईडी सोनी टीवी पर 20 साल से चला हुआ है। इसका प्रीमियर 21 जनवरी, 1998 को हुआ। इसी के बीच प्रोड्यूसर प्रदीप उप्पूर के दोस्त एसीपी प्रद्युम्न उर्फ शिवाजी साटम ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- सीआईडी के पिलर और मेकर प्रदीप उप्पूर… हमेशा मुस्कुराने वाला प्यारा दोस्त, ईमानदार और स्पष्टवादी, दिल से बहुत उदार… मेरे जीवन का एक लंबा अद्भुत अध्याय आपके जाने से समाप्त हो गया है… लव यू और मिस यू दोस्त। वहीं दूस री ओर CID के मेकर प्रोड्यूसर प्रदीप उप्पूर को सब श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
Pradeep Uppoor , ( the maker , pillar of CID ) ….. an ever smiling dear friend , honest & upfront , magnanimously generous to the core 😞🌹..… a long long wonderful chapter of my life comes to an end with your exit Boss 😟😢😔…love you & miss you buddy 🌹🙏🌹 pic.twitter.com/eKvOuWmYnc
— shivaji satam (@shivaajisatam) March 13, 2023