दिल्ली (एकता): तेलुगु फिल्म ‘आरआरआर’ के चार्टबस्टर सॉन्ग ‘नाटू नाटू’ ने 95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में ‘बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग’ का अवॉर्ड जीतकर विश्व भर में नाम रोशन किया है। इस गाने ने सबको नाचने पर मजबूर कर दिया। मीडिया सूत्रों के अनुसार हाल ही में ‘बिग बॉस 16’ फेम और टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर खान अक्सर चर्चा में रहती हैं। उन्होंने ‘बिग बॉस’ से पहले ‘इमली’ सीरियल में काफी अच्छी एक्टिंग की। जिसकी वजह से वह काफी मशहूर हुई। हाल ही में उनका सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वह एसएस राजामौली की मूवी RRR के गाने ‘नाटू नाटू’ गाने पर डांस करती दिखाई दे रही हैं।
View this post on Instagram
उनके फैंस वीडियो को देख काफी हैरान हुए। सुंबुल तौकीर ने इस वीडियो को अब तक एक लाख 38 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। इस गाने में सुंबुल तौकीर वही स्टेप कर रही हैं, जो राम चरण और जूनियर एनटीआर ने किए। बता दें कि वह डांस करने के साथ-साथ उल्का संग मस्ती भी करती दिखाई दी। वहीं गाने की वीडियो को देख यूजर्स कह रहे हैं, ‘ऑस्कर अवॉर्ड तो आप दोनों को मिलना चाहिए उनको गलत दे दिया।’