दिल्ली (एकता): काला सागर में एक अमेरिकी ड्रोन के डूबने की खबर सामने आई है। दरअसल रूसी लड़ाकू विमान की टक्कर से अमेरिकी ड्रोन इसमें क्रैश होकर गिर गया। मीडिया सूत्रों के अनुसार मंगलवार को एक रूसी एसयू-27 लड़ाकू विमान अमेरिकी के सैन्य एमक्यू-9 रीपर सर्विलांस ड्रोन के साथ टकरा गया। जिससे वह क्रैश हो गया।
गौरतलब है कि एक साल पहले भी यूक्रेन पर रूसी के हमले के बाद यह घटना हुई है। इस घटना पर अमेरिका ने विरोध जताया है। इसके साथ ही उन्होंने रूसी के राजदूत को तलब करने की मांग की है। अब दोनों देशों में जंग तेज हो सकती है। वहीं अमेरिका का कहना है कि सबसे पहले रूस ने ड्रोन पर ईंधन डाला और उसे गिराया। अमेरिका ने ऐसे कुछ नहीं किया। यूएसए के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि काला सागर के ऊपर एक अमेरिकी ड्रोन का पता चलने के बाद उसने लड़ाकू विमानों को नीचे उतारा था। रूस ने कहा कि उसके दोनों विमान सुरक्षित अपनी एयरफील्ड पर लौट आए।