दिल्ली (एकता): टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट सीरीज में हरा दिया है। इसी बीच अहमदाबाद टेस्ट के दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें मैच के पहले दिन जब टीम इंडिया फील्डिंग कर रही थी तो टीम इंडिया के धाकड़ तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के सामने ‘जय श्री राम’ के नारे लगे। लेकिन मैच के बाद जब कैप्टन रोहित शर्मा से इस बारे में मीडिया ने सवाल पूछा तो उसने कहा कि इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। रोहित ने कहा कि मैं शमी के लिए ‘जय श्री राम’ के नारे से बिल्कुल अनजान हूं। मैंने इसे पहली बार ही सुना है। मुझे नहीं पता कि वहां क्या हुआ है।

ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट सीरीज में हराया
भारत ने सोमवार को खत्म हुए टेस्ट मैच के बाद यह सीरीज 2-1 से जीत ली। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट सीरीज में हरा दिया। बता दें कि नारेबाजी की घटना टेस्ट के पहले दिन हुई, जब मैच के बीच ब्रेक चल रहा था। मैच पर रोहित ने कहा कि मुझे लगता है दिल्ली टेस्ट मैच कुछ ऐसा था जिस पर मुझे वास्तव में गर्व है। मीडिया सूत्रों के अनुसार मैच के पहले दिन मोहम्मद शमी टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ियों के साथ बाउंड्री लाइन पर खड़े थे। इसी दौरान बैठे दर्शकों ने जय श्री राम के नारे लगाने शुरू कर दिए। ले किन मोहम्मद शमी ने दर्शकों की इस नारेबाजी पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। वहीं दूसरी तरफ मोहम्मद शमी ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में खेले 12 टेस्ट मैचों में 41 विकेट हासिल किए। अब उन्हें 7 जून का इंतजार है। जब फाइनल मैच में टीम इंडिया के धाकड़ तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।
