दिल्ली (एकता): दिल्ली में क्राइम की वारदातें खत्म होने का नाम ही नहीं लें। आए दिन कई घटनाओं से रु-ब-रु होना पड़ता है। बता दें कि राजधानी के पॉश इलाके वसंत कुंज में एक हिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां दो मासूम भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में मातम का माहौल बना हुआ है। मीडिया सूत्रों के अनुसार लावारिस कुत्तों ने दोनों भाइयों को नोंच-नोंच कर मार डाला। दोनों भाइयों ने टी-शर्ट पहनी हुई थी। दोनों के कपड़ों पर कुत्तों के काटने के काफी निशान हैं। दरअसल कुत्तों ने आदित्य की गर्दन को आगे से नोंच लिया था जबकि आनंद की गर्दन को पीछे से नोंचा हुआ था। इससे दोनों भाइयों की नसें फट गई।
पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने नसों के फटने को ही मौत का कारण बताया है। लेकिन दूसरी तरफ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों भाइयों के शरीर पर नोंचने के एक जैसे और उन्हीं अंगों पर कैसे निशान हैं। पुलिस घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। पुलिस बच्चों के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि 20 से 25 मीटर दूरी पर कुत्ते आदित्य को नोंच रहे थे। आदित्य का चचेरा भाई चंदन उसे लहुलूहान हालत में उठाकर लाया था। अस्पताल पहुंचने से पहले ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।