चुनावी बिगुल फूंकने भोपाल आए अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान, 230 सीटों पर आप पार्टी ठोकेगी ताल

admin

मध्यप्रदेश (एकता): दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान मध्यप्रदेश के भोपाल में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। बता दें कि आम आदमी पार्टी एमपी की 230 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी है। मीडिया सूत्रों के अनुसार भोपाल के भेल दशहरा मैदान में दोनों सीएम ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनावों को देखते हुए केजरीवाल एमपी में बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में अभी तक भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होता था लेकिन इस बार आप पार्टी भी मैदान में खड़ी होगी। अब बार मुकाबला त्रिकोणीय होगा। जानकारी के मुताबिक केजरीवाल ने दिल्ली में बहुत सस्ती बिजली, गरीबों को मुफ्त गुणवत्ता वाली शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं दी हैं लेकिन एमपी में भाजपा ने कुछ नहीं किया। मध्यप्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की हाल में घोषणा करने वाली ‘आप’ पिछले साल जुलाई-अगस्त में स्थानीय निकाय चुनावों में अपने प्रदर्शन से उत्साहित है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *