कृष्णा मुखर्जी की शादी में जैस्मिन को गोद में उठाकर अली ने किया रोमांटिक डांस, वीडियो वायरल

admin

दिल्ली (एकता): जैस्मिन भसीन और अली गोनी की रिलेशनशिप अक्सर सुर्खियों में रहती है। जैस्मिन भसीन टीवी की दुनिया में काफी फेमस हैं। बिग बॉस 14 में शामिल होने के बाद जैस्मिन की पॉपुलैरिटी काफी बढ़  गई। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। इसी बीच एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी चिराग बाटलीवाला के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं।

कृष्णा मुखर्जी की शादी गोवा में हुई। जहां अली गोनी और जैस्मीन भसीन ने कृष्णा मुखर्जी के वेडिंग फंक्शन में जमकर डांस किया। इतना ही नहीं अली ने जैस्मीन को गोद में उठाकर नाचे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।

अली गोनी और जैस्मीन भसीन को पंजाबी नंबर ‘झांजर’ पर थिरकते देख फैंस काफी खुश हुए। उनके वीडियो को देखकर वह बोले कि अब आप भी जल्दी शादी कर लो। बता दें कि अली और जैस्मीन ने उनके संगीत में यह डांस परफॉर्मेंस दी थी। जिसके लोग दीवाने हुए जा रहे हैं। कृष्णा मुखर्जी और चिराग बाटलीवाला का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन 11 मार्च को मेहंदी के साथ शुरू हुआ था। डांस के दौरान अली गोनी एक गहरे हरे रंग के ब्लेज़र में एक सफेद शर्ट, एक काले टाई और काली पैंट के साथ डैपर दिखे। जैस्मीन शिमरी शरारा और कुर्ता सेट में खूबसूरत लग रही थीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pinkvilla Telly (@pinkvillatelly)

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *