अभिनेता सतीश कौशिक के ‘खून’ के नमूनों से उठेगा मौत की वजह से पर्दा, 20 लोगों ने पुलिस के सामने किया ये खुलासा

admin

दिल्ली (एकता): अभिनेता सतीश कौशिक की मौत मामले में गुत्थी उलझती ही जा रही है। हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। बता दें कि पुलिस पूछताछ में अब तक 20 लोगों ने सिर्फ एक ही बात बोली है। मीडिया सूत्रों के अनुसार पुलिस का कहना है कि अब  अभिनेता सतीश कौशिक के ‘खून’ के नमूनों से ही उनकी मौत से पर्दा उठेगा। पुलिस देखना चाहती है कि उनके खून में किसी तरह का कोई नशा या अन्य कोई पदार्थ के अंश तो मौजूद नहीं थे। जानकारी के मुताबिक इसके चलते विकास मालू की पत्नी सान्वी मालू ने अपने पति पर सतीश कौशिक की हत्या करने का आरोप लगा दिया है।

पुलिस इस मामले में भी जांच कर रही है। वह सबके बयान दर्जकर जांच कर रही है। हालांकि सतीश कौशिक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके हृदय गति रुकने की बात सामने आई। लेकिन विकास मालू की पत्नी के बयान के बाद पुलिस नए एंगल से कार्रवाई कर रही है। पुलिस का कहना है कि विकास मालू की पत्नी सान्वी को दोबारा इस केस में नोटिस देकर जांच में शामिल किया जाएगा। सान्वी ने आरोप लगाया था कि पार्टी के दौरान ड्रग्स का इस्तेमाल होता था। पुलिस ने अब सतीश कौशिक के खून के नमूनों को जांच के लिए भेजा है। गौरतलब है कि 8 मार्च की रात फोर्टिस अस्पताल, गुरुग्राम से कापसहेड़ा थाना पुलिस को उनकी मौत हो जाने की सूचना मिली। उन्हें पुष्पांजलि मालू फार्म हाउस से वहां मृत लाया गया था।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *