दिल्ली शराब घोटाले के मुद्दे पर छिड़ी जंग, राजघाट पर BJP ने रखा मौन, AAP ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली में हुए कथित शराब घोटाले में मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद भाजपा और आम आदमी पार्टी में जुबानी जंग छिड़ गई हैं। आम आदमी पार्टी पर भाजपा दबाव बना रही है। इसी के विरोध में दिल्ली बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर राजघाट पर मौन व्रत रखा। इस अवसर पर दिल्ली के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा सहित पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गोयल, सांसद रमेश बिधूड़ी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह विधूड़ी सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता रहे।

राजघाट के समीप मौन व्रत पर बैठने से पहले प्रदेश बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि सीएम केजरीवाल बीजेपी द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब नहीं दे पाए हैं। क्योंकि उनके पास इसका कोई जवाब ही नहीं है। आखिर दिल्ली में नई शराब नीति की जरूरत क्या भी शराब के ठेकेदारों का कमीशन क्यों बढ़ाया गया। जब शराब नीति इतनी अच्छी थी तो सीबीआई जांच शुरु होते ही वापस क्यों ले लिया गया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *