दिल्ली (एकता): ऑस्कर्स 2023 से एक बड़ी खबर सामने आई है। भारत की दो फिल्मों ने इतिहास रच दिया है। जिससे देशवासियों का सीना चौड़ा हो गया है। फिल्म RRR के गाने नाटु-नाटु को बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर मिला है। ये भारत का दूसरा ऑस्कर अवॉर्ड है। इसके पहले बेस्ट डॉक्युमेंट्री शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में The Elephant Whisperers ने देश को पहला ऑस्कर दिलाया था। मीडिया सूत्रों के अनुसार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस मौके पर दोनों ही फिल्मों की टीम को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि भारतीय फिल्म जगत के साथ पूरे देश के लिए ये गर्व का पल है। अपने शानदार गाने के लिए ऑस्कर अवॉर्ड जीतने पर RRR फिल्म की पूरी टीम को बधाई।
भारतीय फ़िल्म जगत के साथ पूरे देश के लिए ये गर्व का पल है। अपने शानदार गाने के लिए ऑस्कर अवॉर्ड जीतने पर RRR फ़िल्म की पूरी टीम को बधाई। https://t.co/DgSaWbYChh
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 13, 2023
अरविंद केजरीवाल ने दूसरा ट्वीट कर लिखा, ऑस्कर अवार्ड के शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री का अवार्ड जीतने वाली ‘द एलीफैंट व्हिस्पर्स’ की पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई। आपने हर भारतीय को गौरवांवित किया है।
Huge congratulations to the entire team behind “The Elephant Whisperers” for winning the Oscar in the Best Documentary Short film category. You have made every Indian proud. https://t.co/wRlFd26aic
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 13, 2023