दिल्ली (एकता): ऑस्कर अवॉर्ड 2023 भारत के लिए बेहद खास रहा है। इस बार भारत ने दो अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। इसी बीच प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा की डॉक्यूमेंट्री ‘द एलीफेंट व्हिस्परर्स’ को ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। पंजाब की गुनीत मोंगा इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है। इस समय उनकी तारीफ हर कोई शख्स कर रहा है। गुनीत मोंगा की शॉर्ट फिल्म The Elephant Whisperer ने बेस्ट शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में बाकी सभी फिल्मों को पछाड़ते हुए जीत हासिल की है। हालांकि उन्होंने कई शॉर्ट्स फिल्में बनाई हैं और अलग-अलग वैश्विक अवॉर्ड्स जीते हैं। आइए जानिए गुनीत मोंगा की पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ के बारे में।

भारतीय फिल्म निर्माता हैं गुनीत मोंगा
गुनीत मोंगा भारतीय फिल्म निर्माता हैं जो शॉर्ट फिल्म्स बनाती हैं। वह 2018 में एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज की लिस्ट में शामिल होने वाली भारत की पहली निर्माता बनी थी। बता दें कि उन्होंने अभी तक Period. End Of Sentence, Pinni, ‘छज्जो के दही भल्ले, कैथल, द लंच बॉक्स और तमाम फिल्में बनाई हैं। प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा ने अपनी पढ़ाई दिल्ली के ब्लूबेल्स स्कूल इंटरनेशनल से की है। उन्होंने मास कम्युनिकेशन का कोर्स कर सबसे पहले प्रोड्यूसर कोऑर्डिनेटर के तौर पर काम सीखा। गुनीत मोंगा का पालन-पोषण दिल्ली में हुआ है। हालांकि उनका जन्म पंजाब में हुआ था। पंजाब से ताल्लुक रखने वाले गुनीत मोंगा ने पंजाबियों का नाम रोशन किया है। जिससे हर कोई हैरान और खुश है। उन्होंने अपने करियर में इतनी मेहनत की कि उन्होंने कई प्रसिद्ध फिल्मों का निर्माण किया और ऑस्कर पुरस्कार जीता। बता दें कि गुनीत ने ट्वीट किया आज की रात ऐतिहासिक है क्योंकि यह भारतीय प्रोडक्शन का पहला ऑस्कर है। सह-निर्माता, अचिन जैन। , टीम शिक्षा, नेटफ्लिक्स, आलोक, सराफीना, संजना की डब्ल्यूएमई बैश। मेरे प्यारे पति सनी।
My heart is full of love and excitement, most of it imbibed from everyone in India cheering for our win.
So grateful to the visionary filmmaker @EarthSpectrum and to @netflix who gave us the biggest stage in the world. This is for my beautiful, diverse country, India. #Oscar pic.twitter.com/yq6bur69LH
— Guneet Monga (@guneetm) March 13, 2023