दिल्ली (एकता): दिल्ली से दोहा इंडिगो फ्लाइट में उस समय हड़कंप मचा जब एक यात्री की मौत हो गई। बता दें कि यात्री की तबीयत खराब होने के बाद कराची एयरपोर्ट पर प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग की गई। मीडिया सूत्रों के अनुसार यात्री को हवाईअड्डे पर मेडिकल टीम द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि यह यात्री नाइजीरियाई था। दरअसल वह इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट 6E-1736 में लैंडिंग के दौरान थोड़ा घबराया हुआ था और अपने आपको ठीक महसूस नहीं कर रहा था। इसके बाद फ्लाइट के पायलट ने कराची एयर ट्रैफिक कंट्रोल से बातचीत की। इसके बाद उसे मेडिकल इमरजेंसी के जरिए इलाज दिया गया। बता दें कि यह फ्लाइट दिल्ली से दुबई जा रही थी। इसी बीच यात्री के साथ यह सब हुआ। हालांकि फ्लाइट के लैंडिंग से पहले ही उनकी मौत हो गई।
एयरलाइन ने जताई संवेदना
बता दें कि दिल्ली से दोहा जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6E-1736 ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि ‘हम इस खबर से बहुत दुखी हैं और हमारी प्रार्थना और शुभकामनाएं उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं।