दिल्ली की सड़कों पर एक बार फिर पंजाब के 5 किसान संगठनों ने किया कूच, सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली की सड़कों पर एक बार फिर पंजाब के 5 किसान संगठनों ने कूच किया। बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा का 13 मार्च को पंजाब में जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन जारी है। जिसके चलते भारी संख्या में पुलिस तैनात की गई है। 5 किसान संगठन SKM जिला मुख्यालयों पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। साथ ही वह सरकार का पुतला भी फूंकेगी। भारतीय किसान मंच के नेताओं ने केंद्र सरकार पर आरोप भी लगाया है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार जंतर-मंतर पर किसान संगठन का धरना शुरू हो गया है। वह आज वादाखिलाफी पर सरकार का घेराव करेंगे। बंगला साहिब गुरुद्वारे में किसानों का जमावड़ा लगा हुआ है। वह पानी और पंजाब के संघीय ढांचे समेत कई मुद्दों पर धरना कर रहे हैं। आंदोलन के दौरान किसानों पर मामलों को वापस लेने की मांग दर्ज है। संसद तक मार्च करने वाले 5 किसान संगठनों में भारतीय किसान संघ, भारतीय किसान यूनियन मनसा, भारतीय किसान, राजेवाल संघ, आजाद किसान संघर्ष समिति और किसान संघर्ष कमेटी पंजाब प्रदर्शन कर रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *