यूपी (एकता): यूपी में भी रेप की वारदातें बढ़ती जा रही हैंं। हर दिन कोई न कोई महिला, बच्चियां दरिंदों की हवस का शिकार होती हैं। ऐसा ही एक मामला गाजियाबाद के लोनी में सामने आया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार अशोक विहार इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर रेप किया गया। बता दें कि यह घिनौनी वारदात पड़ोस के ही एक लड़के ने की। जानकारी के मुताबिक पीड़िता के पिता ने पड़ोसी लड़के के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं पीड़िता को चिकित्सा जांच के लिए भेजा गया है। वहीं पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
शर्मनाक: पड़ोसी बना हैवान, नाबालिग लड़की को बनाया हवस का शिकार
Leave a comment