Oscar से पहले ग्लोबल स्टार Priyanka के घर पत्नी के साथ पहुंचे RRR स्टार राम चरण, सामने आई तस्वीरें

admin

दिल्ली (एकता): प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। बॉलीवुड में नाम कमाने के बाद हॉलीवुड में काम कर ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में ऑस्कर से पहले अपने लॉस एंजेलिस वाले घर में एक प्री ऑस्कर्स पार्टी दी। मीडिया सूत्रों के अनुसार दूसरी तरफ प्रियंका ने राम चरण और उनकी पत्नी उपासना को अपने परिवार से मिलाया। जो तस्वीर वायरल हो रही है उसे राम चरण की पत्नी उपासना ने शेयर किया है। जो प्रियंका के लॉस एंजेलिस वाले घर का है। इस तस्वीर में प्रियंका, उनकी मां मधु चोपड़ा, सास डेनिस मिलर जोनस और ससुर पॉल केविन, साउथ एक्टर राम चरण और उनकी प्रेग्नेंट वाइफ उपासना दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर में सभी ने कैजुअल कपड़े पहने हुए थे। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं।


बता दें कि इस साल 95वें अकादमी पुरस्कार 12 मार्च को लॉस एंजेलिस में आयोजित किए किया। जिसमें कई बॉलीवुड के बड़े सितारे शामिल हुए। जानकारी के मुताबिक एसएस राजामौली की फिल्म RRR के ‘नाटू-नाटू’ को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के लिए नॉमिनेट किया गया। अब हाल ही में राम चरण से लेकर सभी सितारे अमेरिका पहुंचे। इनमें प्रीति जिंटा से लेकर जैकलीन फर्नांडिस भी पार्टी में शामिल हुई। इस साल तीन भारतीय फिल्में ऑस्कर के लिए मुकाबला कर रही हैं। एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर का गाना नॉमिनेट हुआ है। राम चरण ऑस्कर से पहले आरआरआर को प्रमोट करने के लिए कुछ दिनों से अमेरिका में ही हैं। जहां उनको देखने और सेल्फी लेने के लिए काफी भीड़ इकट्ठी हो गई थी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *