दिल्ली (एकता): साउथ अफ्रीका के फेमस रैपर और म्यूजिशियन कोस्टा टिच ने 27 साल की उम्र में दुनिया से अलविदा कह दिया। बता दें कि मौत से पहले कोस्टा टिच शनिवार यानी 11 मार्च को जोहान्सबर्ग में अल्ट्रा म्यूजिक कॉन्सर्ट में स्टेज पर गाना गा रहे थे। अचानक वह गाना गाते-गाते गिर पड़े। उनका यह आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उनके फैंस को काफी बड़ा झटका लगा है। हर कोई उनकी मौत से सदमे में है कि कैसे इतनी छोटी सी उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। मीडिया सूत्रों के अनुसार रैपर की मौत से उनकी फैमली का रो-रोकर बुरा हाल है। बता दें कि इस रैपर के चाहने वाले बहुत थे। किसी ने नहीं सोचा होगा कि ये उनकी आखिरी परफोर्मेंस होगी।
जानिए कौन थे कोस्टा टिच
साउथ अफ्रीका के फेमस रैपर को कोस्टा टिच को ‘कोस्टा त्सोबानोग्लू’ के नाम से भी जाना जाता था। उनका जन्म 1995 में नेलस्प्रूट में हुआ था। पिछले साल कुछ ऐसा ही बॉलीवुड सिंगर KK के साथ हुआ था। मई 2022 में जब वह कोलकाता में एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म कर रहे थे तो अचानक वह बेहोश होकर गिर पड़े। जिससे उनकी मौत हो गई। बता दें कि फिल्म जगत में कई लोगों की मौत से लोग अभी उभर नहीं पा रहे हैं कि हर दिन कोई न कोई हुरी खबर सामने आ ही जाती है।