टॉलीवुड अभिनेता नरेश ने 60 साल की उम्र में चौथी बार रचाई शादी, तस्वीरों में देखें गर्लफ्रेंड पवित्रा लोकेश संग लिए सात फेरे

admin

दिल्ली (एकता): टॉलीवुड एक्टर विजय कृष्ण नरेश ने आखिरकार ड्रामा और विवाद के बाद शादी कर ही ली। बता दें कि नरेश ने 60 साल की उम्र में चौथी बार पवित्रा लोकेश से शादी रचाई। मीडिया सूत्रों के अनुसार कुछ हफ्ते पहले ही नरेश और पवित्रा लोकेश का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह किस करते हुए नजर आ रहे थे।

पवित्रा लोकेश से की चौथी शादी

यह वीडियो नरेश की तीसरी पत्नी राम्या रघुपति ने जब देखा तो वह गुस्से से आग बबूला हो गई और उसने खूब बवाल मचाया था। इसके बाद ही नरेश ने कहा था कि उसकी पत्नी ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। नरेश पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। वह पहले से ही 3 शादियां कर चुके हैं लेकिन अब चौथी शादी से कई लोग हैरान भी हैं। दरअसल उन्होंने यह चौथी शादी बिना पत्नी को तलाक दिए ही की है। बता दें कि साउथ फिल्मों के शानदार एक्टर महेश बाबू के सौतेले भाई हैं विजय कृष्ण नरेश। वहीं दूसरी तरफ नरेश और पवित्रा लोकेश ने अपनी शादी का एक वीडियो ट्विटर पर भी शेयर किया और वह फैन्स से प्यार और आशीर्वाद मांग रहे हैं।

 

रोमांटिक अंदाज में अपनी गर्लफ्रेंड पवित्रा लोकेश को किया था शादी के लिए प्रपोज

नए साल पर नरेश ने रोमांटिक अंदाज में अपनी गर्लफ्रेंड और साउथ एक्ट्रेस पवित्रा लोकेश से शादी के लिए प्रपोज किया। नरेश बाबू ने ट्विटर पर वीडियो शेयर किया, जिसमें आप देख सकते हैं कि कैसे कपल को मंडप में बैठे पुजारी के साथ श्लोक सुनाए गए। दोनों रस्में निभाते हुए दिख रहे हैं। नरेश की पहली शादी सीनियर डांस मास्टर श्रीनू की बेटी से हुई थी। उनका एक बेटा है। दूसरी शादी प्रसिद्ध कवि और फिल्म गीतकार देवुलपल्ली कृष्ण शास्त्री की पोती रेखा सुप्रिया से हुई थी। इसके बाद उन्होंने अपने से 20 साल छोटी राम्या रघुपति से शादी की जिससे उनका एक बेटा है। इसके बाद अब उन्होंने चौथी बार पवित्रा लोकेश से शादी की।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *