दिल्ली (एकता): महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने शनिवार को एक कार्यक्रम में सनसनीखेज खुलासा किया। मीडिया सूत्रों के अनुसार स्वाति मालीवाल ने दिल्ली सरकार एक कार्यक्रम में पत्रकारों के सामने कहा कि बचपन में मेरे पिता मेरे साथ यौन शोषण करते थे। उन्होंने कहा कि वह जब भी घर आते थे मेरे साथ मारपीट करते थे वह डर कर बैड के नीचे छिप जाती थी।
स्वाति मालीवाल ने कहा कि इस सदमे से सिर्फ अपनी मां, मासी और नाना-नानी की वजह से बाहर आ सकी। उसने कहा कि वह इस पीड़ा के बारे में जब भी सोचती थी तो अपने आप से यही कहती थी कि वह महिलाओं को इसका हक दिलाएंगी। वह कहती थी कि जो आदमी महिला या बच्ची के साथ रेप करेगा उसको सजा दी जाएगी। स्वाति मालीवाल ने कहा कि उसके पिता जब घर आते थे तो उसकी चोटी से पकड़कर उसको दीवार पर पटककर मारते थे। उसने कहा कि जब कोई ऐसा दर्द महसूस करता है तभी वह दूसरों का दर्द समझते हैं।