गाजियाबाद (एकता): यूपी के गाजियाबाद में एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक गुस्साए प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को दूसरे युवक के साथ देख खतरनाक कदम उठा लिया। मीडिया सूत्रों के अनुसार मसूरी थाना इलाके में अपनी प्रेमिका को दूसरे युवक के साथ देखकर प्रेमी आत्महत्या करने को जेल रोड स्थित रेलवे ट्रैक पर लेट गया। जैसे ही पुलिस को इस बात की सूचना मिली तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर पहले युवक को ट्रैक से हटाया। बता दें कि युवक के हाई वोल्टेज ड्रामे के कारण मालगाड़ी डासना रेलवे स्टेशन पर रोकनी पड़ी।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह युवक अपने एक दोस्त के साथ मिलने आया था। इसके बाद शहजाद सड़क किनारे खड़ा होकर वह शराब पीने लगा। इसी दौरान उसने अपनी प्रेमिका को एक अन्य युवक के साथ जाते देखा। इसी दौरान उसने गुस्से में प्रेमिका से उस युवक के बारे में पूछा। जवाब न देने पर युवक ने प्रेमिका से मारपीट की। इसके बाद शहजाद आत्महत्या करने के लिए जेल रोड स्थित रेलवे ट्रैक पर लेट गया। लोगों ने उसे हटाने की कोशिश की लेकिन वह पीछे नहीं हटा। करीब 30 मिनट वह रेलवे ट्रैक पर लेटा रहा। वहीं युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश कर दिया है।