दिल्ली (एकता): दिल्ली की तिहाड़ जेल 3 में एक बड़ी छापेमारी की खबर सामने आई है। जहां तिहाड़ जेल में आतंक फैलाने की साजिश नाकाम होती दिखी। मीडिया सूत्रों के मुताबिक छापेमारी के दौरान जेल प्रशासन ने 23 सर्जिकल ब्लेड, ड्रग्स और 2 एंड्राइड फोन बरामद किए। वहीं जेल के कैदियों से भी पूछताछ की गई। कैदियों के पास से कर्मचारियों ने प्रतिबंधित सामग्री बरामद की है। ये सारा सामान एक पैकेट में जेल की दीवार की दूसरी तरफ से फेंका गया था। बताया जा रहा है कि जब कैदियों की तलाशी की गई तो उनके पास से ड्रग्स, मोबाइल फोन, सिम कार्ड बरामद हुआ। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस कैदी की पहचान कर रही है। साथ ही पता लगाया जा रहा है कि आखिर ये सामान आया कहां से।
दिल्ली: तिहाड़ जेल में आतंक फैलाने की साजिश नाकाम, छापेमारी के दौरान मिले 23 सर्जिकल ब्लेड और मोबाइल
Leave a comment