दिल्ली (एकता): फिल्म जगत में ‘कैलेंडर’ के नाम से मशहूर अभिनेता व कॉमेडियन सतीश कौशिक की मौत मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बता दें कि सतीश कौशिक के निधन के कुछ दिनों बाद ही उनके फार्महाउस का दौरा किया, जहां उन्हें कुछ दवाएं मिली। मीडिया सूत्रों के अनुसार 66 वर्षीय दिग्गज अभिनेता के मौत मामले में पुलिस बारीकी से जांच कर रही हैं। जांच टीम ने फार्महाउस से कुछ ‘दवाएं’ बरामद की हैं। वहीं दूसरी तरफ फिल्म अभिनेता के शव की शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट को मिल गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि सतीश कौशिक की हार्टअटैक से मौत हुई है, हालांकि फाइनल रिपोर्ट अभी आना बाकी है। पुलिस ने खून के सैंपल भी लिए हैं। जिससे शराब के अलावा कुछ और चीजों के राज खुलने का पता लगेगा। अभी तक की जांच में कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई।

फार्महाउस में पहली मंजिल पर रुके थे सतीश कौशिक
बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने पार्टी में शामिल सभी मेहमानों की लिस्ट तैयार की है और उनको बुलाकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि सतीश कौशिक दिल्ली में होली खेलने के लिए आए थे। रात तक उनकी हालत ठीक थी। देर रात अचानक उनकी छाती में दर्द उठा जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहीं उनका निधन हो गया। जानकारी के मुकाबिक सतीश कौशिक फार्महाउस में पहली मंजिल पर रुके थे। उनके कमरे से पुलिस को पेट सफा दवाई मिली है। पुलिस फार्म हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। गौरतलब है कि मशहूर अभिनेता, निर्माता, निर्देशक, कॉमेडियन और पटकथा लेखक सतीश कौशिक का आठ मार्च की देर रात गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में निधन हुआ था। 66 वर्षीय सतीश कौशिक ने दुनिया से अलविदा कह दिया।
हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुआ था सतीश कौशिक का जन्म
बता दें कि फिल्म जगत में ‘कैलेंडर’ के नाम से मशहूर अभिनेता सतीश कौशिक का जन्म हरियाणा के महेंद्रगढ़ में 13 अप्रैल 1956 को हुआ। उन्होंने 1972 में दिल्ली के किरोड़ी मल कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। सतीश कौशिक महामारी के दौरान कोविड से संक्रमित भी हुए थे। सतीश कौशिक की अनुपम खेर के जिगरी दोस्त थे। उनकी निधन की खबर खुनकर उन्हें काफी धक्का लगा। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था। 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम! ओम् शांति!