दिल्ली (एकता): दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होगी। मीडिया सूत्रों के अनुसार राजधानी की तिहाड़ जेल में बंद मनीष सिसोदिया को अब ईडी ने भी कार्रवाई की है। उन्होंने गुरुवार को उन्हें गिरफ्तार किया। बता दें कि ईडी से पहले सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया था। वहीं इस गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी।
शराब नीति मामले में सीबीआई ने 26 फरवरी को उनको गिरफ्तार किया था। 6 मार्च को हुई सुनवाई में कोर्ट ने 20 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। जबकि उनकी जमानत याचिका पर आज सुनवाई है। वहीं केजरीवाल ने ट्वीट किया कि मनीष को पहले CBI ने गिरफ्तार किया। तो आज ED ने गिरफ्तार कर लिया। इनका बस एक ही काम है- मनीष सिसोदिया को हर हाल में जेल में रखना।