सुकेश चंद्रशेखर का दावा- अब शराब कांड में अरविंद केजरीवाल की होगी गिरफ्तारी 

admin

दिल्ली (एकता): 200 करोड़ की ठगी के मामले में गिरफ्तार सुकेश चंद्रशेखर की शुक्रवार को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी हुई। इस दौरान सुकेश चंद्रशेखर ने बड़ा दावा किया कि इस शराब नीति मामले में अभी और गिरफ्तारियां होनी बाकी हैं।

मीडिया सूत्रों के अनुसार उसने कहा कि अगली गिरफ्तारी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की होगी। सुकेश चंद्रशेखर ने कहा कि केजरीवाल वजीर है, एक-एक का पर्दाफाश करूंगा। इतना ही नहीं उसने कहा कि इस शराब नीति घोटाले में मेरा कोई लेना-देना नहीं है। आपको बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर इससे पहले भी कई तरह के दावे कर चुका है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *