दिल्ली (एकता): कथित शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार दिल्ली के पूर्व डिप्टी मनीष सिसोदिया की जमानत टल गई है। मीडिया सूत्रों के अनुसार मनीष सिसोदिया की जमानत पर फैसला 21 मार्च कर टाल दिया गया है। बता दें कि राउज एवेन्यू कोर्ट में इस केस की प्रवर्तन निदेशालय की ओर से सिसोदिया की रिमांड की मांग पर सुनवाई जारी रहेगी। सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए गए पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की जमानत पर फैसला 21 मार्च तक टल गया है। बता दें कि ईडी ने कोर्ट से सिसोदिया की 10 दिन की रिमांड मांगी है। वहीं इस केस में प्रवर्तन निदेशालय ने शराब नीति केस में 7 और लोगों को नोटिस भेजा है। अब तक इस केस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और राज्य सभा सांसद संजय सिंह का नाम नहीं था, लेकिन अब ईडी ने इन दोनों नेताओं के नाम भी कोर्ट में लिए हैं।
26 फरवरी को गिरफ्तार हुए थे मनीष सिसोदिया
सीबीआई ने 26 फरवरी को दिल्ली की शराब नीति में कथित घोटाले के मामले में मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। मनीष सिसोदिया सीबीआई और ईडी की जांच के दायरे में हैं। 20 मार्च तक उनको तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ईडी ने 8 घंटे की पूछताछ के बाद सिसोदिया को गिरफ्तार किया था।