दिल्ली (एकता): मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आप विधायक सोमनाथ भारती को दिल्ली जल बोर्ड का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया। मीडिया सूत्रों के अनुसार दिल्ली सरकार में दो नए मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज को शपथ दिलाई गई। दरअसल सौरभ भारद्वाज के मंत्री बनने के बाद यह पद खाली हुआ था। बता दें कि दिल्ली जल बोर्ड के नए उपाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज को स्वास्थ्य मंत्रालय समेत चार विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। मनीष सिसोदिया ने जेल जाने के बाद उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष बने AAP विधायक सोमनाथ भारती
Leave a comment