इटली में भयानक हादसा: हवा में टकराए वायुसेना के दो विमान दुर्घटनाग्रस्त, 2 पायलटों की मौके पर मौत

admin

इटली (एकता): इटली में उस समय भयानक हादसा हुआ जब हवा में दो विमान आपस में भिड़ गए। बता दें कि इस हादसे में 2 पायलट्स की मौके पर ही मौत हो गई। मीडिया सूत्रों के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ जब पायलटों द्वारा उड़ाए जा रहे विमान हवा में एक-दूसरे से टकरा गए और जमीन पर गिर गए। दो U-208 विमान रोम के उत्तर-पूर्व में लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गाइडोनिया सैन्य हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हुए। हालंकि जहां विमान गिरा वहां किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। पायलटों की मौत पर इटली के प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने भी दुःख व्यक्त किया है। वहीं हादसे में विमान के गिरने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस हादसे से कई लोगों सदमे में हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *