दिल्ली (एकता): आज पूरे भारत में होली का त्योहार मनाया जा रहा है। लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आप सभी जीवन में हमेशा आनंद और उमंग के रंग बरसे। पीएम ने एक ट्वीट में कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हमारी नारी शक्ति की उपलब्धियों को नमन। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं की भूमिका की सराहना की।
होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आप सभी के जीवन में हमेशा आनंद और उमंग का रंग बरसे।
Wishing you all a happy and colourful Holi!
— Narendra Modi (@narendramodi) March 8, 2023
मीडिया सूत्रों के अनुसार दिल्ली में भी काफी धूमधाम से होली मनाई गई। इस होली में कई बड़े नेता भी शामिल हुए। बता दें कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी सुदेश धनखड़ मंगलवार को नई दिल्ली में होली मनाई। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी राष्ट्रपति भवन में विभिन्न स्कूलों और संगठनों के छात्रों के साथ होली का त्योहार मनाया।

उन्होंने छात्रों को होली के रंगों का तिलक लगाया और शुभकामनाएं दी। साथ ही राजधानी में युवाओं का होली का खुमार सिर चढ़कर बोल रहा है। लोगों ने जमकर गुलाल खेला। साथ ही केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने आवास पर होली का जश्न मनाया। इस दौरान उनके साथ अमेरिकी वाणिज्य सचिव जीना रायमोंडो भी शामिल थी। उन्होंने होली का जश्न मनाया। वहीं दूसरी तरफ राजघाट पर अरविंद केजरीवाल ने अनोखे तरीके से होली मनाई। उन्होंने महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनका आशीर्वाद लिया।