दिल्ली (एकता): होली भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है। होली के अवसर पर हर तरफ जश्न का माहौल है। वहीं दूसरी तरफ होली के त्योहार पर लोगों को थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल बुधवार को दिल्ली में डीटीसी बस और मेट्रो रेल सेवाएं दोपहर बाद शुरू होंगी। इस संबंध में एडवाइजरी जारी की गई है। मीडिया सूत्रों के अनुसार गुरुग्राम की रैपिड मेट्रो और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन समेत अन्य सभी मेट्रो लाइनपार मेट्रो ट्रेन सेवाएं दोपहर ढाई बजे से शुरू होंगी।
सभी टर्मिनल स्टेशनों से पहली ट्रेन दोपहर 2:30 बजे चलेंगी और उसके बाद रात तक मेट्रो सेवा जारी रहगी। वहीं मेट्रो फीडर बस सेवा भी दोपहर 2:30 बजे के बाद ही शुरू होगी। जिससे लोगों को थोड़ा आने-जाने में परेशानी होगी। लेकिन यह मुश्किल थोड़े ही समय के लिए होगी। ऐसा इसलिए किया गया कि ट्रैफिक लोड कम हो। क्योंकि त्योहारों पर ही लोग घर जाते हैं। बाजारों में भीड़ होती है। जिससे ट्रैफिक बढ़ जाता है। इसलिए केवल 25 फीसदी बसों को ही यात्री सेवा में उतारा जाएगा।