बॉलीवुड से सामने आई बुरी खबर, Producer मधु मंटेना के पिता मुरली राजू का निधन, श्रद्धांजलि देने पहुंचे बॉलीवुड सितारे

admin

दिल्ली (एकता): बॉलीवुड के कई ऐसे मशहूर किरदार हैं जो अब हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन हमारे दिलों में उनकी यादें हमेशा जिंदा रहेंगी। कई ऐसी महान हस्तियां हैं जिनकी लाइफ बहुत शानदार बीती लेकिन उनकी मौत किस तरह हुई ये एक रहस्य बनकर रह गई। वहीं बॉलीवुड जगत से जुड़ी एक और बुरी खबर सामने आई है। फेमस प्रोड्यूसर मधु मंटेना के पिता मुरली राजू का मंगलवार को हैदराबाद में निधन हो गया। बता दें कि उन्हें कुछ दिन पहले ही हार्ट अटैक आया था।

70 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मीडिया सूत्रों के अनुसार फेमस प्रोड्यूसर मधु मंटेना के पिता मुरली राजू की मौत की खबर सुनने के बाद आमिर खान और अल्लू अर्जुन सहित कई जाने-माने स्टार्स श्रद्धांजलि अर्पित करने उनके घर हैदराबाद पहुंचे। उनके बेटे ने बताया कि उनके पिता को उम्र से संबंधित भी कई बीमारियां थीं।

इंडियन फिल्म प्रोड्यूसर हैं मधु मंटेना 

फिल्म प्रोड्यूसर मधु मंटेना हिंदी, तेलुगू, बंगाली सिनेमा में काम कर चुके हैं। वह प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन के काम में भी शामिल हैं। उन्होंने कई बड़ी फिल्में जैसे ‘गजनी’, ’83’, ‘उड़ता पंजाब’ और ‘सुपर 30’ प्रोड्यूस की। बता दें कि उनके पिता फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े नहीं थे। मधु मंटेना ने एक डिजाइनर मसाबा गुप्ता से शादी की थी, जो प्रसिद्ध एक्ट्रेस नीना गुप्ता और पूर्व वेस्टइंडीज क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स की बेटी हैं। बता दें कि मधु और मसाबा ने साल 2015 में शादी की थी और 2019 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद उन्होंने सत्यदीप मिश्रा से शादी की थी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *