यूपी (एकता): उत्तरप्रदेश के कानपुर जिले में एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग लड़की को हुक्का बार में बुलाकर हवस का शिकार बनाया गया। मीडिया सूत्रों के अनुसार नाबालिग लड़की को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर कथित रूप से उससे रेप करने के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया गया है।
बता दें कि आरोपी ने वारदात से पहले डॉक्टर की 16 साल की नाबालिग बेटी से पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती की फिर उससे मिलने का प्लान 4 मार्च को लड़की को कररही के एमजी कैफे में बुलाया जहां उसे हुक्के में कुछ नशीला पदार्थ मिलाया गया फिर उससे रेप जैसी वारदात को अंजाम दिया। उसके बाद नाबालिग को सुनसान जगह पर ले जाकर उसके सात अन्य दोस्तों ने गैंगरेप की कोशिश की।
इस मामले में आरोपी और सात अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। लड़की ने घर पहुंचकर इस घटना के बारे में बताया तो उसके पिता ने पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित लड़की ने बताया कि आरोपी ने इंस्टाग्राम पर उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाया था और पिछले कुछ दिनों से वह उसे वायरल करने की धमकी दे रहा था। बता दें कि लड़की राजस्थान के कोटा में इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी तो विनय ने उसका वहां भी पीछा किया और एक होटल के कमरे में उसकी पिटाई की। आरोपी उसे काफी हद तक परेशान कर चुका था।