दिल्ली (एकता): डेरा सच्चा सौदा संस्था से जुड़े तीन समर्थकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने का मामला सामने आया है। बता दें कि मौड़ मंडी में हुए ब्लास्ट के दौरान 5 बच्चों सहित कुल 7 लोगों की मौत हुई थी। मीडिया सूत्रों के अनुसार इंटरपोल ने तीन आरोपियों के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। आरोपियों के नाम गुरतेज सिंह, अमरीक सिंह और अवतार सिंह हैं।

गौरतलब है कि 2017 में पंजाब के मौड़ मंडी में बम ब्लास्ट हुआ था, ये तीनों इस मामले में आरोपी हैं। इस मामले में आरोपी गुरतेज सिंह काला डेरे की वर्कशॉप का इंचार्ज था। इस मामले में डेरा प्रमुख राम रहीम के मुख्य सुरक्षा अधिकारी अमरीक सिंह का नाम भी सामने आया था। अमरीक सिंह पेशे से इलेक्ट्रीशियन भी रह चुका है।
