Holi Skin Care Tips 2023: होली खेलने के लिए चेहरे पर करें इन चीजों का इस्तेमाल, नहीं होगी कोई समस्या

admin

लुधियाना (एकता): हम सभी होली पर रंगों से खेलना पसंद करते हैं, लेकिन कुछ लोग खासकर लड़कियां अपनी स्किन को लेकर परेशान रहती हैं। कई बार होली के समय त्वचा पर रंग लगने से एलर्जी और रेडनेस आ जाती है। होली के दिन लोग रंग और गुलाल से खेलने का लुत्फ उठाते नजर आते हैं। इस फेस्टिव सीजन में आप हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं जिन्हें आप फॉलो कर सकते हैं। इससे आप रंग के नुकसान से भी बच जाएंगे। आइए पढ़िए होली पर त्वचा और बालों की देखभाल के टिप्स।

लुधियाना से त्वचा विशेषज्ञ डॉ शिखा अग्रवाल ने होली पर त्वचा और बालों की देखभाल के कई टिप्स बताएं हैं जिन्हें आप फोलो कर सकते हैं। बता दें कि होली भारत का सबसे फेमस त्योहार है, जो लोग बहुत ही धूमधाम से मनाते हैं। हिंदू धर्म के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी इसे लोग काफी अच्छे से मनाते हैं। डॉ शिखा अग्रवाल ने बताया कि आप कैसे होली के दिन रंगों से अपने आपको सुरक्षित रख सकते हैं। होली खेलने से पहले आप अपनी स्कीन पर तेल लगा ले इससे ये होगा कि जो रंग का असर है वह आपके चेहरे को नुकसान नहीं पहुंचाएगा। इस दौरान आप अपनी त्वचा को  हानिकारक रसायनों और रंगों से बचा सकते हैं। हम देखते हैं कि कई लोग होली के दिन चेहरे पर कुछ भी लगाए बिना होली खेलने लग जाते हैं। लेकिन ये उनकी त्वचा को नुकसान पहुंचाता है। हमेशा होली खेलने से पहले पूरे शरीर पर तेल या मॉइस्चराइजिंग लोशन लगाना चाहिए। इससे आपको रंगों से कई नुकसान नहीं होगा। साथ ही बालों में भी थोड़ा सा तेल लगा लेना चाहिए। इससे आपके बाल और उसकी चमड़ी पर रिएक्शन का कोई खतरा नहीं होगा।

होली खेलने से पहले अपनाएं ये टिप्स

  • अपने नाखूनों को बचाने के लिए उस पर आप नेल पॉलिश का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपके हाथों के नेल के अंदर रंग नहीं जमेगा।
  • आप अपने होठों को सेफ रखने के लिए कई चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। जैसे कि लिप बाम, तेल या लोशन। ध्यान रखें कि आप अपने होठों पर बाम का मोटा लेप लगाएं।
  • आप अपनी त्वचा को रंगों के हानिकारक प्रभावों से बचाने के लिए वाटरप्रूफ सनस्क्रीन का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
  • होली खेलने से पहले आपको कपड़ों का ध्यान सबसे ज्यादा रखना होगा। आपको कपड़े पूरे पहनने चाहिए। जो आपको ढक कर रखे। इससे अगर आप रंगों का इस्तेमाल करती हैं तो वो आपकी स्कीन को कोई नुकसान न पहुंचाए।
  • गुलाल से चेहरा पोंछते समय त्वचा को साबुन से आक्रामक रूप से रगड़ने ना। इसके बजाय एक क्लीन्जर का इस्तेमाल करें।
  • रंग के दाग हटाने के लिए मिट्टी के तेल, गैसोलीन और स्प्रिट का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि वे एपिडर्मिस को और अधिक शुष्क कर देंगे।
  • अपने स्कैल्प और बालों से रंगों को हटाने के लिए अपने बालों को ढेर सारे पानी से अच्छी तरह धोएं। बालों के सूखने के बाद बालों में तेल लगाएं। यह बालों को नमी देगा।
  • रंगों का इस्तेमाल करने के बाद तेज धूप में बैठने से बचें, क्योंकि इससे रंग ज्यादा तीखे हो जाते हैं। जिससे वह आसानी से चेहरे से साफ नहीं होते।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *