दिल दहला देने वाला मामला: ‘मत मारो मेरे बेटे को कहता रहा पिता’…आरोपियों का दिल नहीं पसीजा

admin

यूपी (एकता): गाजियाबाद में एक दरिंदगी की हद पार करने वाला मामला सामने आया है, जहां युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मीडिया सूत्रों के अनुसार लोनी के परमहंस विहार कालोनी में भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सनी मित्रा ने साथियों संग मिलकर गरीब मजदूर की बेरहमी से हत्या कर दी। बता दें कि आरोपियों ने मजदूर को उसके घर के अंदर ही लाठी-डंडों से पीटा। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पीड़ित के पिता ने 6 लोगों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वहीं पीड़ित परिवार किराए के मकान में रहता है। बता दें कि वह मजदूरी करते हैं।

घटना से पहले रविवार रात को जब पीड़ित जयकुमार काम से घर लौट रहा था तो जयराम ने शराब पी रखी थी। आरोप है कि इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा सनी मित्रा, मकान मालिक ललित कुमार, अंकुश, राकेश, संजय और जयराम आए। आरोपियों ने दोनों के साथ अभद्रता शुरू कर दी। बेटे ने विरोध किया तो सभी ने लाठी-डंडों से उसपर हमला शुरू कर दिया। सोमवार सुबह जब परिवार उठा तो उनके बेटे का शव घर में उल्टा पड़ा हुआ था। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग घर में आए। वहीं घर में मातम पसरा हुआ है। मामले में परिजनों की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फिलहाल उनकी तलाश जारी है।

पीड़ित की हत्या करते समय आरोपियों का नहीं पसीजा दिल 

बताया जा रहा है कि बेटे को पिटता देख पिता ने आरोपियों के आगे घुटने टेके लेकिन उनका दिल नहीं पसीजा। उन्होंने उसके बेटे को अधमरा कर छोड़ दिया। दो महीने से किराया ना जाने की वजह से वह रंजिश रखता था। वह उन्हें जबरन घर खाली करने को कह रहा था। हत्या से कुछ दिन पहले भी उन्हें घर खाली करने को कहा था। होली के बाद आरोपियों ने घर खाली करने की बात कही थी। वहीं पति की हत्या की खबर सुनते ही पत्नी बेहोश हो गई। पत्नी 8 माह के बेटे को लेकर करीब 20 दिन पहले मायके गई थी। होली के त्योहार पर वह घर आ रही थी लेकिन उससे पहले ही घर पर मातम छा गया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *