दिल्ली में होगी शाही अंदाज में दिग्विजय चौटाला की शादी, बॉलीवुड सितारों सहित पंजाबी एक्ट्रेस भी होंगे शामिल

admin

दिल्ली (एकता): जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला के घर शादी की शहनाइयां बजने वाली हैं। बता दें कि दिग्विजय चौटाला की 15 मार्च को दिल्ली में शादी होने वाली है। मीडिया सूत्रों के अनुसार पंजाब की रहने वालीं लगन रंधावा से वह शादी के बंधन में बंधेंगे। लगन रंधावा अमृतसर की रहने वाली हैं। इस शाही शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुई हैं। बता दें कि दिग्विजय चौटाला की शादी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी न्यौता भेजा गया है। इसके साथ-साथ कई बॉलीवुड और पंजाबी एक्ट्रेस भी इस शादी में शिरकत करेंगे। हाल ही में वह सलमान खान से मिलकर आए हैं। उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर देखी गई हैं।

15 मार्च को दिल्ली में होगी शादी

बताया जा रहा है कि शादी की रस्में 10 मार्च को शुरू होंगी। तैयारियों शुरू हो गई हैं। सिरसा में 16 एकड़ में वाटरप्रूफ टेंट लगाया गया है। इसके अलावा अलग-अलग पंडाल भी लगाए जा रहे हैं। शादी के कार्ड बंट चुके हैं। 15 मार्च को दिल्ली में शादी होने वाली है। शादी दिल्ली में होगी। दिग्विजय चौटाला की शादी में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, बाबा रामदेव को भी निमंत्रण दिया है। सिरसा में 10 मार्च का कार्यक्रम है। इसके अलावा 13 मार्च की दिल्ली में रिंग सेरेमनी का कार्यक्रम होगा। 15 मार्च को दिल्ली में शादी का कार्यक्रम रखा गया है। शादी समारोह में कारीगरों को भी दिल्ली से बुलाया गया है, जो कि पूरे समारोह में मेहमानों के खाने, बैठने सहित अन्य हर प्रकार का प्रबंध करेंगे। शादी समारोह में प्रदेशभर से करीब 80 हजार लोग शिरकत करेंगे।

कौन हैं दिग्विजय चौटाला?

बता दें कि दिग्विजय चौटाला के भाई दुष्यंत चौटाला हरियाणा की बीजेपी-जजपा सरकार में उपमुख्यमंत्री है। दिग्विजय चौटाला, अजय सिंह चौटाला और नैना सिंह के बेटे हैं। वहीं ओम प्रकाश चौटाला के पोते हैं। दिग्विजय चौटाला इस समय जननायक जनता पार्टी के महासचिव हैं। इसके अलावा हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष भी हैं। वह काफी जाने-माने हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *