दिल्ली (एकता): होली का त्योहार भारत के सबसे पसंदीदा त्योहारों में से एक है। इस त्योहार में रूठे लोग भी मान जाते हैं। यह त्योहार हर किसी की जिंदगी में खुशियां लाता है। टीवी सितारे भी इस त्योहार को धूमधाम से मनाते हैं। कई सितारों ने होलिका दहन कर कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। इसी बीच ‘गोपी बहू’ के नाम से मशहूर टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर होली सेलीब्रेशन का एक वीडियो शेयर किया। देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपनी शादी के बाद पहली होली मनाई। होली के मौके पर एक्ट्रेस अपने पति संग रोमांटिक अंदाज में खेलती नजर आई। बता दें कि अभिनेत्री ने 14 दिसंबर 2022 को अपने ट्रेनर शाहनवाज शेख संग शादी की थी। शादी के बाद पति के साथ देवोलीना की यह पहली होली है। जो बेहद खास रही। देवोलीना भट्टाचार्जी ने पद्मावत फिल्म के गाने ‘होली’ पर एक वीडियो शेयर किया। बता दें कि सोशल मीडिया पर इसे वीडियो को फैंस ने काफी पसंद भी किया है।

पति शहनवाज शेख संग ‘गोपी बहू’ ने खेली होली
इस वीडियो में देवोलीना ने सफेद रंग की कुर्ती पहनी हुई है और शाहनवाज भी सफेद रंग की शर्ट पहने नजर आए। दोनों ने एक-दूसरे को बड़े रोमांटिक अंदाज से रंग लगाया। एक यूजर ने लिखा कि आप दोनों को इस तरह होली खेलते हुए देखकर दिल खुश हो गया। उनके वीडियो को फैंस के अलावा उनके दोस्तों ने भी काफी पसंद किया। देवोलीना ‘गोपी बहू’ सीरियल में काफी सुर्खियां बटोर चुकी हैं।
View this post on Instagram